Advertisement

जब भी share market में trade किया जाता है तो किसी investor के द्वारा खरीदे गए share को या तो वह long term के लिए रखता है या short term में ही बेच देता है या फिर same day मे ही sell कर देता है। आज के इस post में हम आपको intraday trading के बारे में बताने वाले हैं।

यदि आपने अभी तक intraday trading नहीं की है और आप इसमें interested है, तो आज का यह post आपके लिए खास होने वाला है। तो आइए शुरू करते हैं और जानते है intraday trading in Hindi.

Advertisement

Intraday trading क्या है?

Intraday अर्थात् एक ही दिन और trading से अर्थ shares को buy sell करना है। इस तरह से intraday trading का अर्थ है, किसी भी share को केवल एक ही दिन अर्थात् same day मे buy और sell करना होता है।
इस तरह की trading में shares में निवेश नहीं किया जाता बल्कि stock index के उतार-चढ़ाव के अनुसार profit पाने के लिए खरीदा जाता है। इसमें shares की value के उतार-चढ़ाव को लगातार monitor किया जाता है।

Intra day trading के उदाहरण

ntra day कैसे करते हैं, इसे एक उदाहरण की सहायता से समझने की कोशिश करते है। Intraday का अर्थ होता है आज ही खरीदना और आज ही बेच देना।
मान लीजिए, किसी trader ने xyz कंपनी का शेयर ₹100 में सुबह 10:00 बजे खरीदा है और 1:00 बजे तक वह शेयर का value ₹107 का हो जाने पर trader उसे बेच देता हैं। इस तरह से उसका intraday profit 7% होगा।

See also  Share कब खरीदना और बेचना चाहिए? (7 आसान तरीकों से पता करें)
Intraday Trading in Hindi
@Pexels

Intraday trading क्यूँ चुने?

निम्नलिखित कारणों की वजह से आप intraday को choose कर सकते हैं:-

Extra income source

Intraday trading से आप एक ही दिन में कुछ लाभ कमा सकते हैं। यह लाभ सौ से हज़ारों मे हो सकता है, जिसका उपयोग आप अपने नौकरी से आय के अलावा समर्थन के रूप में कर सकते हैं।

Instant risk

Regular trading के comparison मे, आप अगले दिन से एक fresh trade कर सकते हैं अर्थात पिछले दिन का व्यापारिक risk समाप्त हो जाता है।

Intraday अच्छा या बुरा

अधिकतर Trader intraday करना पसंद करते हैं, क्योंकि उसमें आप सुबह market open होने के बाद किसी position पर entry लेते हैं और शाम को profit के साथ अपनी trading को close करते हैं, परंतु intraday trading इतना आसान भी नहीं होता। intraday trading में कामयाब होने के लिए आपको intraday trading के secrets जरूर सीखने चाहिए।

Chart read करना इत्यादि की learning आपकी लगातार होनी चाहिए। तभी आप एक समय के बाद intraday से अच्छे profit कमाना शुरू कर सकते हैं। intraday trading में आप किसी भी stock को carry forward नहीं कर सकते।

Also, Read Penny Stocks क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

यदि आपने वहां से same day exit नहीं किया है तो वह market बन्द होने पर auto exit हो जाता है। इसीलिए उसको watch out करते रहना बहुत जरूरी होता है।

See also  Share कब खरीदना और बेचना चाहिए? (7 आसान तरीकों से पता करें)

सफल intraday trader बनने के नियम

यहां पर हम आपको कुछ नियम के बारे में बताने वाले हैं, जो आपको एक अच्छे intraday trader बनने में मदद कर सकते है:-

  1. Volatile मार्केट में trade ना करें। 
  2. जब direction और गति का अनुमान लग जाए, तो वह intraday trading के लिए अच्छा मौका होता है।
  3. बिना stop loss के बिल्कुल भी काम ना करें। 
  4. Trading के लिए  एक margin fix करें और  उस margin को और ना बढ़ाये।  
  5. अपने profit का एक लक्ष्य जरूर निर्धारित करें। 
  6. Limited trading करना या फिर बाजार से दूर रहना भी एक जरूरी फैसला होता है। 
  7. Intraday trading के लिए यह तीन प्रमुख निर्णय होते है:- कब buy करना है, कब sell करना है और कब hold करना है। 
  8. अपने लाभ और हानि का भी जरूर record रखें। 
  9. जब आपको हानि हुई हो तो उसमें जरूर विश्लेषण करें कि आपकी किस गलती की वजह से हानि हुई है और उसे improve करने की कोशिश करें। 
  10. आप मार्केट से जरूर update रहे। खबरों पर नजर बनाए रखें। 
  11. आप जिस भी कंपनी का share लेना चाहते हैं उस कंपनी के प्रदर्शन के बारे में जरूर जान ले। 
  12. F &O data का मूल्यांकन करना सीखे और गति पकड़ना सीखे। 
  13. घबराएं नहीं patience बनाए रखें क्योंकि घबराहट की वजह से आप जल्दबाजी मे और गलत निर्णय लेने पर मजबूर हो जाते हैं। 
  14. नुकसान intraday trading का हिस्सा है परंतु इस पर विश्लेषण करना सबसे बेहतर होगा। 
  15. यदि आपने किसी दिन काफी थोड़े समय में अच्छा लाभ अर्जित किया है तो यह आपकी किस्मत से अधिक कुछ नहीं है। इस लालच में रोज ना पड़े और सोच समझकर अपना लाभ लें और बाहर निकले। 
  16. यह intraday trading का सुनहरा नियम है कि कभी भी overtrading के जरिए अपने loss की भरपाई करने की कोशिश ना करें। 
  17. आप एक अच्छे intraday trader केवल अभ्यास से ही बन सकते हैं। आप जितना अधिक सीखते जाएंगे आप उतने ही अच्छे trader बनते जाएंगे।
See also  Share कब खरीदना और बेचना चाहिए? (7 आसान तरीकों से पता करें)

FAQs

intraday trading में नुकसान को कैसे रोका जा सकता है?

Stop loss का प्रयोग करके

intraday trading में margin क्या है?

1 जून 2021 से 75 percent कम

intraday trading क्या है?

शेयर बाजार में कुछ घंटों के लिए या एक trading session के लिए पैसा लगाना intraday trading कहलाता है।

Intraday trading के लिए चार्ट का technical setup कैसा होना चाहिए?

5 मिनट या 15 मिनट के time frame का प्रयोग करना सही रहता है।

निष्कर्ष

दोस्तों, इस post के माध्यम से आप ने intraday trading in hindi के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की है। आशा करते हैं कि यह जानकारी आपको पसंद आई है। आप इस जानकारी को अपने दोस्तों व संबंधियों के साथ भी जरूर शेयर करें। यदि इस post से संबंधित कोई भी प्रश्न या सुझाव आपके मन में है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Advertisement