Advertisement

Square Off Meaning in Hindi: किसी भी intraday trader के लिए intraday से जुड़ी हर छोटी से छोटी चीज को जानना जरूरी होता है। यदि आप intraday trading में नए investor है तो आज का यह post आपके लिए खास होने वाला है। आज इस post के जरिए हम आपको square off meaning in hindi के बारे में विस्तार पूर्वक बताने वाले हैं।

यदि intraday trading में आपकी position भी square off हो जाती है, परंतु आप समझ नहीं पाते कि ऐसा क्यों है या position को square off करना क्यों जरूरी है, तो यह जानने व समझने के लिए  आप हमारे इस post में अंत तक जरूर बने रहे।

Advertisement

Square off क्या होता है? (Square off meaning in hindi)

Square off, day trading का एक feature होता है। Intraday trading मे लंबे समय के लिए invest नहीं किया जाता, बल्कि एक पूरे दिन में कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव के कारण लाभ कमाने के लिए केवल एक ही दिन के लिए invest किया जाता है।

Square off का अर्थ है कि यदि आप सुबह trading शुरू होने पर किसी शेयर को खरीदते हैं या sell करते हैं, तो आपको वह share  एक्सचेंज बंद होने से पहले sell करना होगा या फिर से buy करना होता है अर्थात् अपने सभी positions को square off  करना ही होता है।

Position को square off कैसे किया जाता है?

यदि कोई investor एक्सचेंज open होने पर किसी शेयर में position बनाता है तो उसे एक्सचेंज बंद होने तक वह position  exit करनी होती है अर्थात square off करनी होती है। वह simply sell  करके  इस प्रक्रिया को पूरा करता है।

See also  Intangible Assets Kya hai?

इसके अलावा, यदि कोई नहीं investor दिन की शुरुआत में किसी share को बेच देता है और उसी शेयर को बाजार बंद होने से पहले कम price पर वापिस buy कर लेता है तो यह प्रक्रिया भी square off प्रक्रिया ही होती है।

Square Off का उदाहरण

मान लीजिए, किसी trader ने सुबह ITC के 200 शेयर ₹230 में खरीदे और उसी दिन एक्सचेंज बंद होने से पहले वह शेयर को 270 रुपए प्रति शेयर बेच देता है, तो इस प्रक्रिया में trader के द्वारा ITC की position को square off  कर दिया गया है।

एक अन्य उदाहरण, किसी trader के द्वारा TATA के 100 शेयर को 106 पर short sell किया जाता है और उस दिन के session खत्म होने से पहले वह trader TATA के शेयर को 101 पर buy कर लेता है तो यह प्रक्रिया भी square off प्रक्रिया कहलाती है।

Square Off के प्रकार

Square Off दो प्रकार के होते हैं:-

  1. Automatic square off
  2. Manual square off

Automatic square off क्या है?

यह broker के द्वारा किया जाता है। यह तब किया जाता है जब कोई trader अपनी position को स्वयं square off करना भूल जाता है या फिर investor के द्वारा खरीदे गए share मे upper circuit लगने के कारण  position  को बंद नहीं कर पाता, तो उस स्थिति में broker का system इसे auto square off  कर देता है।

See also  Sensex क्या है पूरी जानकारी

Automatic square off के दो प्रकार होते है:-

  • Timer based
  • Market to market base

Timer based square off mode मे, ब्रोकर के द्वारा एक समय निर्धारित कर दिया जाता है। इस निर्धारित समय पर position  अपने आप square off हो जाती है। यह समय सभी brokers का अलग-अलग हो सकता है। जैसे यदि किसी broker का यह समय 3:00 बजे का है, तो किसी का 3:10 मिनट या फिर किसी का 3:20 मिनट भी हो सकता है।

Market to market square off mode मे, किसी investor  की equity और F&O मे हुए loss की calculation करने के बाद auto square off  हो जाता है। इस calculation के बाद बुक किए गए profit को ही माना जाएगा। इसमें auto square off मे 80% और pre square off में 70% square off percentage set किया जाता है।

Manual square off क्या है?

Manual square off मे investor अपनी positions को स्वयं ही बंद करता है।

कुछ brokers के automatic square off का समय व charges

BrokerAuto square off timeCharges
Zerodha3:15 – 3:20 PM₹50 +18% GST
ICICI direct3:30 PM₹50 +18% GST
5 paisa3:15 PM₹20 +18% GST
Hdfc securities3:00 PM₹50 +18% GST
Upstocks3:15 PM₹20 +18% GST
Kotak securities3:10 PM₹50 +18% GST
Angel broking3:15 PM₹50 +18% GST
Axis direct2:45 PM₹50 +18% GST
Sharekhan3:30 PM₹50 +18% GST
IIFL securities3:15 PM₹50 +18% GST
Sbi securities3:05 PM₹50 +18% GST
Karvi online3:15 PM₹50 +18% GST

आप इस post को अपने दोस्तों और संबंधियों के साथ भी जरूर शेयर करें। यदि इस post से संबंधित कोई भी प्रश्न या सुझाव आप हमें देना चाहते हैं तो हमें कमेंट बॉक्स के जरिए comment करके जरूर बताएं।

See also  Top Multibagger Stocks in हिन्दी 2022

FAQ

क्या होगा यदि आप intraday मैं अपनी position तो square off नहीं करते?

यदि कोई investor स्वयं अपनी position को square off नहीं करता है, तो वह broker के द्वारा auto square off कर दी जाती है। जिसके लिए आपको broker को कॉल और trade चार्ज भी देना पड़ता है। इसीलिए आपको स्वयं निर्धारित समय से पहले सभी position को square off कर देना चाहिए।

क्या delivery trading में भी position को square off करना होता है?

यदि कोई trader intraday trade करता है तो उसे अपनी postion square off करनी होती है, परंतु यदि आपने कोई share delivery के लिए खरीदा है तो वह आपके demat account में चला जाएगा। ऐसा होने पर आपको trade और call का चार्ज भी नहीं देना होता है।

Square off  और sell में क्या अंतर है?

अपनी sell side या buy side position को बंद करना square off कहलाता है जबकि सेल एक तरफा प्रक्रिया होती है।

निष्कर्ष

दोस्तों, आज हमने आपको इस post के माध्यम से square off meaning in hindi के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी है। आशा करते हैं कि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी।

आप इस post को अपने दोस्तों और संबंधियों के साथ भी जरूर शेयर करें। यदि इस post से संबंधित कोई भी प्रश्न या सुझाव आप हमें देना चाहते हैं तो हमें कमेंट बॉक्स के जरिए comment करके जरूर बताएं।

Advertisement